कोटपुतली के खेलना में मंगलवार को ढाई घंटे बिजली कटौती:पावटा जीएसएस पर मरम्मत कार्य से पॉवर कट रहेगा

पावटा के खेलना क्षेत्र में मंगलवार को ढाई घंटे की विद्युत कटौती की जाएगी। यह कटौती 132 केवी जीएसएस पावटा से निकलने वाले 33 केवी खेलना फीडर पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण होगी। सहायक अभियंता (HTM) डी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया- 33 केवी खेलना फीडर दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान 33/11 केवी जीएसएस खेलना, भोनावास और दुधावास से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए आवश्यक प्रबंध करने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *