कोटपूतली में शनिवार को बावड़ी धाम से लुनियावास (जयपुर) के लिए बाबा बालनाथ जी महाराज और बस्तीनाथ जी महाराज की पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा के शुभारंभ होते ही पूरा क्षेत्र “बाबा बालनाथ जी महाराज की जय” और “बस्तीनाथ महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने इस पदयात्रा में शामिल होकर अपनी गहरी आस्था प्रकट की। पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का सवागत किया इस पदयात्रा का नेतृत्व बाबा बस्तीनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य और मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके निर्देशन में श्रद्धालु अनुशासन, भक्ति और सेवा भाव के साथ पदयात्रा में सहभागिता निभा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता ने इस पदयात्रा को विशेष बना दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच मदन यादव ने कहा- यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, धर्म और आस्था का सशक्त संदेश देती है। उन्होंने कहा- बाबा बालनाथ जी महाराज और बस्तीनाथ महाराज की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पदयात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था डॉ. सुरेंद्र यादव और भक्त मंडलियों द्वारा पदयात्रियों के लिए जल, फलाहार, प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। यह व्यवस्थाएं सेवा और सहयोग की भावना को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। इस मौके पर विकास यादव, महावीर गुर्जर, कमलेश गुर्जर, बुधाराम हवलदार, पुरण, जिला पार्षद राजेंद्र यादव, बेघराज, श्रीराम, राहुल, रामावतार, किशन लाल गुरुजी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


