राजकीय पन्ना देवी मोरीजावाला कन्या कॉलेज कोटपूतली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा की महाविद्यालय इकाई) द्वारा आज CES (राजसेश) महाविद्यालयों की वर्तमान संकल्पना एवं संचालन व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना के विपरीत बताया विरोध के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि Raj-CES योजना के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना के विपरीत है। इन महाविद्यालयों में स्थायी अकादमिक ढांचे का अभाव, अपर्याप्त अधोसंरचना एवं संसाधन, शोध एवं नवाचार की संभावनाओं का न होना तथा संविदा एवं अस्थायी नियुक्तियों पर आधारित अध्यापन व्यवस्था राज्य की उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, बहुविषयकता एवं अकादमिक निरंतरता से दूर ले जा रही है।


