कोटपूतली बहरोड़: तहसीलदार लोकेंद्र मीणा सहित दो कर्मचारी होंगे सम्मानित:SIR कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे

कोटपूतली-बहरोड़ जिले से पावटा तहसीलदार लोकेंद्र मीणा सहित दो कर्मचारियों को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें विभाग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा रहा है। SIR कार्यक्रम में सराहनीय योगदान के लिए सम्मान सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में पावटा तहसीलदार लोकेंद्र मीणा, विराटनगर के बीएलओ सुपरवाइजर ताराचंद सैनी और विराटनगर के बीएलओ (भाग संख्या 30) जितेंद्र दीक्षित शामिल हैं। इन सभी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान दिया है। यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *