कोटपूतली-बहरोड़ में यूरिया खाद के एक लाख कट्टों की मांग:रबी फसलों की बुवाई के लिए हो रही दिक्कत, किसानों ने सीएम-कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में रबी फसलों की बुवाई के लिए किसान यूरिया खाद की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और किसानों ने जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि रबी फसलों की बुवाई के लिए यूरिया खाद की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। यदि किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो फसलों के उत्पादन में भारी कमी आ सकती है। एक लाख कट्टे यूरिया खाद की मांग संघ ने नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले में तत्काल कम से कम 1 लाख कट्टे यूरिया खाद की आपूर्ति की मांग की है। इसके अतिरिक्त, भीषण सर्दी के मौसम को देखते हुए अगले दो महीने तक रात के बजाय दिन में बिजली आपूर्ति करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेश चंद गुर्जर, प्रांत मंत्री डालचंद पटेल, जिला प्रवक्ता अमरनाथ यादव, उपाध्यक्ष शंभू सिंह तंवर, कौशल रावत, राजेश कुमार शर्मा, पवन कुमार और नेपाल सिंह तंवर सहित कई पदाधिकारी व किसान शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *