कोटपूतली में कड़ाके की ठंड और कोहरा जारी:जनजीवन प्रभावित, आठवीं तक स्कूल बंद, ओस गिरने से फसलों को फायदा

कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह से ही पूरे इलाके कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 10 जनवरी तक स्कूल बंद घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने 10 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस निर्णय से स्कूली बच्चों को राहत मिली है, लेकिन मजदूर, दुकानदार, कर्मचारी और राहगीर जैसे रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े लोग ठंड के बावजूद घरों से निकलने को मजबूर हैं। कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी राहत ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। चौक-चौराहों और बाजारों में जगह-जगह अलाव जलते देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। कोटपूतली-बहरोड़ के कृषि उपनिदेशक डॉ. रामजी लाल यादव ने बताया कि यह कोहरा रबी की फसलों के लिए फायदेमंद रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *