कोटपूतली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बैठक:एडीएम ने देखी कार्य प्रणाली, आमजन के परिवादों के निपटाने के निर्देश

कोटपूतली में एडीएम ओमप्रकाश सहारण ने जिला रसद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम ने अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। परिवादियों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान, एडीएम ने जिला रसद कार्यालय में आमजन के परिवादों के निस्तारण के लिए संचालित विशेष अनुभाग की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सहारण ने कहा कि कार्यालय में आने वाले परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कुछ परिवादियों से बात कर फीडबैक भी लिया। एडीएम ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) योजना को आमजन के हितों से सीधे जुड़ी योजना बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने में संवेदनशीलता दिखाएं और नियमानुसार कार्य करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपखंड स्तरों पर भी विशेष सेल गठित कर आमजन को राहत पहुंचाने की बात कही। कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया
इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी शशि शेखर ने एडीएम को कार्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसद विभाग द्वारा राशन कार्ड में एनएफएसए यूनिट जोड़ने और हटाने, एनएफएसए यस/नो, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और गिव-अप संबंधी कार्य किए जाते हैं। शशि शेखर ने गिव-अप अभियान की पात्रता शर्तों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जो राशन कार्ड धारक वाहन, आयकर रिटर्न (ITR) या जमीन के आधार पर एनएफएसए पात्रता को निलंबित करने के लिए आवेदन करते हैं, उनके परिवादों की नियमानुसार सुनवाई कर त्वरित निस्तारण किया जाता है। उन्होंने नई एफपीएस (फेयर प्राइस शॉप) के आवेदन, राशन डीलरों के परिवाद, फील्ड कार्यवाही, राशन कार्ड यूनिट संशोधन, कमीशन बिल संबंधी परिवाद, आवंटन और वितरण से संबंधित समस्याओं तथा एलपीजी आईडी मैपिंग जैसे अन्य विभागीय कार्यों की भी जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *