कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर ‘ज्ञान और जिज्ञासा का संगम’ नामक गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पावटा में गणित सप्ताह के तहत आयोजित हुई। 325 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा
इस प्रदर्शनी में क्षेत्र के 12 विद्यालयों के कुल 325 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी और गणित शिक्षक दुष्यंत कुमार यादव ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, रचनात्मकता और तार्किक सोच को बढ़ावा देना था। 86 मॉडल बनाकर किए प्रदर्शित
विद्यार्थियों ने गणित के विभिन्न आयामों पर आधारित 86 मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। इन मॉडलों में नए-नए गणितीय सिद्धांतों और प्रयोगों को दर्शाया गया था। बड़ी संख्या में छात्रों ने इन विविध मॉडलों को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान में वृद्धि की। आयोजित गणित प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर खुशबू और नीतू ने ‘इंस्ट्रूमेंट ड्राइंग ऑफ एलिप्स’ तथा अंजलि और सिमरन ने ‘वेरिफिकेशन ऑफ वैल्यू ऑफ पाई’ के लिए पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान स्पर्श और सिद्धांत के ‘नंबर’ मॉडल को मिला, जबकि विहंग ने भी इसी श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान आकांक्षित और निकिता को उनके ‘प्रैक्टिकल वेरिफिकेशन ऑफ वॉल्यूम एंड रिलेशन’ मॉडल के लिए दिया गया।


