कोटपूतली में यादव महासभा कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष रामावतार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में छात्रावास के विकास कोष से पांच नए कमरों के निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान श्री कृष्ण महिला छात्रावास में राजस्थान पुलिस में चयनित हुई अंकिता यादव को सम्मानित किया गया। अंकिता कैलाश चंद यादव, ग्राम शुक्लावास की निवासी हैं। महासभा ने बताया- छात्रा की तैयारी का पूरा खर्च यादव महासभा द्वारा संचालित बालिका सहायतार्थ कोष से वहन किया गया था। इस मौके पर रामनिवास यादव, गिरधारी लाल यादव, एडवोकेट रामचंद्र, सत्यनारायण यादव, कोषाध्यक्ष लालाराम यादव, ऑडिटर राजेंद्र यादव, अरविन्द यादव, प्रकाश चन्द, रतन लाल, प्रोफेसर सुरेश कुमार, राम सिंह यादव और वार्डन सुमन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


