कोटपूतली कस्बे की बालाजी कॉलोनी में जन सेवा समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। स मौके पर समिति सदस्यों ने अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने समिति के कार्यों को क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। डॉ. मेहताला ने कहा कि जनसेवा समिति ने अब तक 70 बुजुर्गों की आंखों की रोशनी लौटाई है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर को ग्राम मोलाहेड़ा में शहीद बहादुर जांगल की पुण्यतिथि पर एक बड़े निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पार्षद मंजू रावत, राशन डीलर संघ जिला अध्यक्ष बाबूलाल रावत, इंद्राज कसाना, डॉ. शुभम गौड, डॉ. संतोष पटेल, बानसूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीम सिंह पटेल, युवा नेता संजय बागड़ी, नासिर खान, समिति अध्यक्ष नीलम देवी, कोषाध्यक्ष हवलदार कृष्ण जांगड़, दिनेश पहलवान, राकेश गुर्जर, अंकेश कुमावत और रतिराम सूद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


