कोटपूतली में बीएलओ सहयोगी का सम्मान:डिजिटाइजेशन का 100 फीसदी काम पूरा किया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सराहना

कोटपूतली में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सहयोगी रूड़मल गुर्जर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्मानित किया। रूड़मल गुर्जर ने कोटपूतली के भाग संख्या 110 के बीएलओ सहयोगी के रूप में सभी मतदाताओं के परिगणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया। उन्हें यह जिम्मेदारी बीएलओ राजेंद्र कुमार के पिता के 14 नवंबर 2025 को आकस्मिक निधन के बाद सौंपी गई थी। रूड़मल ने बताया कि कार्य के लिए समय कम था और चुनौतियां अधिक थीं। एक हाथ से दिव्यांग होने के बावजूद, उन्होंने घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र एकत्र किए और रात में उनका डिजिटाइजेशन किया। कई मतदाताओं के घर पर न मिलने या फोटो उपलब्ध न होने के कारण उन्हें तीन-चार बार भी जाना पड़ा। बीएलओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि रूड़मल ने व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए पूरी लगन और मेहनत से यह चुनौतीपूर्ण कार्य शत-प्रतिशत ऑनलाइन पूरा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *