कोटपूतली में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन विहिप के धर्म प्रसार प्रमुख रामलखन दास के सानिध्य में किया गया। नगर मंत्री तूफान सोनी ने बताया कि यह चिकित्सा शिविर 27 दिसंबर, शनिवार को आयोजित होगा। शिविर कस्बे के अग्रसेन भवन में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। शिविर में शैलबी हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ और हृदय रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो मरीजों की जांच करेंगे और परामर्श देंगे। अवध बिहारी मंदिर के महंत बालेष्वर दास महाराज इस शिविर के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर जगमाल रावत, रामौतार सैनी, पूरण सैनी, देवेंद्र शास्त्री, सुगन सैनी, भगवती, सौरभ, अंकित, गिरिराज, बजरंग दल संयोजक संदीप, नीरज हिन्दू और नेमीचंद हिंदू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


