कोटपूतली में शुक्रवार को 6.5 घंटे बिजली कटौती:डाबला रोड फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित

कोटपूतली में शुक्रवार को 6.5 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेपीडी) के सहायक अभियंता अमित ढाका ने बताया कि डाबला रोड फीडर पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। अमित ढाका ने बताया कि 33/11 केवी कोटपूतली शहर जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी डाबला रोड फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते डाबला रोड पर कृपा का तिबारा के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *