कोटपूतली के लक्ष्मी नगर स्थित बबेरवाल मैरिज होम के पास 21 दिसंबर रविवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा 27 दिसंबर तक चलेगी। कथा का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया गया। आयोजकों मोहन लाल और रमेश चंद सैनी ने बताया कि कथा वाचक राधा गोविंद मंदिर, गोपालगढ़ (त्रिवेणी धाम) की साध्वी संतचरणदास सुनिता बहिन है। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा से एक दिन पहल, 20 दिसंबर शनिवार को प्रातः 11 बजे महिलाओं द्वारा एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। पोस्टर विमोचन में पूरणमल, कैलाश सैनी, जगदीश सैनी, राकेश, नंदलाल शर्मा, दौलत राम, एड. पवन सैनी, एड. योगेश सैनी, रोहिताश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कारोडिया, ललित, प्रदीप, धर्मवीर, सुरेंद्र सैनी, रोशन, लक्ष्मण शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।


