कोटपूतली में सैनी विकास संगठन की ओर से आयोजित होने वाले छठे सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन ग्राम राजनौता स्थित श्री बाबा भैंरुनाथ वृद्ध आश्रम में बाबूलाल सैनी और बबलू बबेरवाल की उपस्थिति में हुआ। परिचय सम्मेलन में दो युवतियों और तीन युवकों ने अपना परिचय दिया। यह आयोजन कस्बे की ढाणी दीपावली स्थित शिव मंदिर में होने वाले मुख्य सम्मेलन का हिस्सा था। संगठन के प्रधान संरक्षक देवीसहाय सैनी ने बताया कि इस बार प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक-एक इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर आयोजित होगा। बैठक में गुलझारी लाल सैनी, जवाहर लाल सैनी, प्रहलाद सैनी, सुरज्ञानी सैनी, लहरी सैनी, संजू सैनी, विजय सैनी, रामरतन सैनी, रामोतार सैनी, कुलदीप सैनी बानसूर, योगेश कुमार सैनी, रामस्वरूप सैनी, गंगाराम सैनी और लीलाराम बायलान सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


