गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटमी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया। यह मशीन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। मंत्री ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने इस वायरस को कम प्रभावशाली बताया। इसके साथ ही सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में 10 महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कार्यशाला आयोजित कर रजिस्ट्री संबंधी नए नियमों की जानकारी दी गई। नए प्रक्रिया में ये शामिल नए रजिस्ट्री प्रक्रिया में फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन, रजिस्ट्री की ऑनलाइन खोज और डाउनलोड की सुविधा शामिल है। साथ ही ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाण पत्र और स्टाम्प व रजिस्ट्री शुल्क का कैशलेस भुगतान भी इसमें शामिल है। मंत्री जायसवाल और कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया। मंत्री ने अपनी मां के नाम पर आम का पौधा लगाया। कलेक्टर ने अमरूद का पौधा रोपा। इसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता, व्यापारी, मीडिया और अधिकारी मौजूद रहे।


