कोटयार्ड मैरियट होटल में न्यू ईयर पार्टी में मारपीट VIDEO:नाचने के दौरान लगा था धक्का, दो आरोपियों की हुईं पहचान, FIR दर्ज

रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित होटल कोटयार्ड मैरियट में न्यू ईयर प्रोग्राम के दौरान जमकर मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि यह मारपीट में स्टेज पर नाच-गाने के दौरान धक्का लगने की बात को लेकर हुईं। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12:45 बजे मारपीट की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद थाना तेलीबांधा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। होटल में दोनों पक्ष आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। इस दौरान एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर झगड़े में शामिल सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस अन्य लोगों के पहचान में जुटी थाना तेलीबांधा में पदस्थ आरक्षक जानकीशरण चंद्रवंशी ने बताया कि वे उस समय पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे और सूचना मिलते ही होटल पहुंचे। पुराने स्टाफ होने के कारण उन्होंने झगड़ा करने वालों में से दिनेश डोडवानी (श्याम नगर) और दिलीप अंदानी (महावीर नगर) को पहचान लिया, जबकि अन्य 8 से 10 लोगों की पहचान नहीं हो पाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *