कोटा अभिभाषक परिषद चुनाव, 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया:अध्यक्ष के लिए 4, महासचिव, उपाध्यक्ष के लिए 3-3 प्रत्याशी, कुल 41 उम्मीदवार मैदान में

अभिभाषक परिषद चुनाव के लिए अदालत परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। अलग अलग पदों के लिए कुल 41 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे है। चुनाव संचालन समिति सदस्य एडवोकेट सलीम मोहम्मद खान ने बताया आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है।जिनमें बनवारी दाधीच व नन्दसिंह हाड़ा ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी से नाम वापस लिया है जबकि रामगोपाल चतुर्वेदी ने अर्थ सचिव पद से नाम वापस लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि महासचिव, उपाध्यक्ष, अर्थ सचिव, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए 3-3 प्रत्याशी, संयुक्त सचिव के लिए 2,पुस्तकालय सचिव के लिए 5 दावेदार चुनावी मैदान में है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 18 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे है। इस तरहा कुल अलग अलग पदों के लिए 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। कंल से प्रचार अभियान शुरू होगा। 12 दिसंबर को वोटिंग होगी। 13 को मतगणना होगी। अध्यक्ष पद के लिए 4 दावेदार उपाध्यक्ष पद के लिए 3 दावेदार महासचिव पद के लिए 3 दावेदार अर्थ सचिव के लिए 3 दावेदार सांस्कृतिक सचिव के लिए 3 दावेदार संयुक्त सचिव के लिए 2 दावेदार पुस्तकालय सचिव के लिए 5 दावेदार कार्यकारिणी सदस्य के लिए 18 दावेदार मैदान में ये खबर भी पढ़े- अभिभाषक परिषद चुनाव के लिए नामांकन शुरू:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए 2-2 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी, पहले दिन भरे गए 10 नॉमिनेशन अभिभाषक परिषद चुनाव के लिए आज से नामांकन का दौर शुरू हुआ। पहले दिन अलग अलग पदों के लिए कुल 10 नामांकन आए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद व पुस्तकालय सचिव के लिए दो-दो, महासचिव, अर्थ सचिव पद के लिए एक-एक नॉमिनेशन व कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो वकीलों ने नामांकन भरा है। नामांकन 5 दिसंबर तक लिए जाएंगे। आठ दिसंबर को नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 12 दिसंबर को परिषद के चुनाव होंगे। 13 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। खबर पढ़े कोटा अभिभाषक परिषद चुनाव, दूसरे दिन 28 नॉमिनेशन:अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव के लिए 2-2, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 13 ने पर्चा भरा अभिभाषक परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही अदालत परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन अलग अलग पदों के लिए कुल 28 नामांकन आए। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, पुस्तकालय सचिव के लिए के लिए दो-दो, अर्थ सचिव व सांस्कृतिक सचिव पद के लिए तीन-तीन ओर कार्यकारिणी सदस्य के लिए 13 वकीलों ने नामांकन भरा है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *