कोटा की नहर में शव मिला:थोड़ी देर में आने की कहकर घर से निकला, फिर सिर्फ स्कूटी मिली, हार्ट पेशेंट था

कोटा के नांता थाना इलाके में नहर में एक व्यक्ति का शव मिला। इसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। गजराज सिंह शक्तावत (45) थर्मल कॉलोनी का निवासी था। कोटा थर्मल पावर स्टेशन में ऑपरेट प्रथम था। नांता थाना SHO नवल किशोर ने बताया कि दोपहर तीन बजे करीब सिलिकॉन सिटी कुन्हाड़ी स्थित बायीं मुख्य नहर में शव बहने की जानकारी मिली थी। इस पर निगम गोताखोर टीम को सूचना दी। नहर किनारे स्कूटी खड़ी हुई थी। गोताखोर टीम के पहुंचने से पहले शव को नहर से बाहर निकाल लिया गया। उसके पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान गजराज सिंह के रूप में हुई। शुरुआती तौर पर सुसाइड का मामला लग रहा है। कल सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। भाई गिर्राज सिंह ने बताया- गजराज सिंह को हार्ट की बीमारी थी। कुछ समय पहले उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। तब से डिप्रेशन में थे। आज ड्यूटी ऑफ थी। दोपहर में थोड़ी देर में आने की कहकर घर से निकले थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *