कोटा की महक ने वूशु में गोल्ड जीता:नेशनल गेम्स में 1 मिनट में नॉक आउट किया; स्टेट टीम ने 4 स्वर्ण, 1 रजत, 6 कांस्य जीते

उत्तराखंड के देहरादून आयोजित किए जा रहे 38वे नेशनल गेम्स के वूशु इवेंट में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी महक शर्मा ने गोल्ड जीता है। महक ने फाइनल मुकाबले के पहले ही राउंड में प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को मात्र 1 मिनट के समय में नॉक आउट कर जीत हासिल की।इसके अलावा एकेडमी की ईशा गुर्जर ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया है। राजस्थान को 4 गोल्ड कोटा वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव भगवान गोदारा ने बताया कि राजस्थान टीम की कमान कोटा वूशु एसोसिएशन के महासचिव व कोच अशोक गौतम को सौंपी गई थी। गौतम के नेतृत्व में खेलते हुए राजस्थान टीम ने नेशनल गेम्स में 4 स्वर्ण, 1 रजत और 6 कांस्य पदक जीते है। जो नेशनल गेम्स में राजस्थान के अब तक के सर्वाधिक पदक है। वूशु के पदकों के कारण ऑल ओवर खेलो की रैंकिंग में अब राजस्थान ऑल ओवर इंडिया में सीधे 10वें स्थान पर आ गया है। इस उपलब्धि के बाद राजस्थान वूशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, भारतीय टीम कोच व चयनकर्ता राजेश कुमार टेलर, वूशु कोच सूरज गौतम, कोटा महाबली स्पॉट्स एकेडमी के अध्यक्ष नारायण गुर्जर, अशोक शर्मा व रामावतार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों व टीम कोच अशोक गौतम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। ये प्रतियोगिता 27 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *