कोटा शहर के कई इलाकों में आज आठ घंटे तक नलों में पानी नहीं आएगा। बोरखेड़ा, नयापुरा, कुन्हाड़ी, सिविल लाइन सहित शहर के 30 से ज्यादा इलाको में 8 घंटे से ज्यादा समय तक सप्लाई बंद रहेगी और शाम के समय कम दबाव से व अगले दिन सामान्य दिनों की तरह सप्लाई होगी। दरअसल, जलदाय विभाग के सकतपुरा स्थित 139 एमएलडी फिल्टर प्लांट पर बिजली उपकरणों का वार्षिक मेंटिनेंस किया जाना है।इस काम के चलते विभाग द्वारा सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शट डाउन लिया गया है। जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता श्याम माहेश्वरी ने बताया कि शट डाउन के दौरान नदी पार संपूर्ण सकतपुरा, नांता, बालिता, संपूर्ण कुन्हाड़ी,बड़गांव जोन, संपूर्ण बूंदी रोड क्षेत्र, शंभूपुरा जोन, नया खेड़ा, नयापुरा, सिविल लाइन, लाडपुरा, खाई रोड, खंड गावड़ी, दोस्तपूरा, आर्मी क्षेत्र, खेडली फाटक, माला रोड, जनकपुरी।, गुरुद्वारा रोड, भीमगंज मंडी, डडवाड़ा, संपूर्ण स्टेशन क्षेत्र, कैलाशपुरी जोन,भदाना जोन, काला तालाब जोन, सोगरिया जोन,आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पुलिस लाइन रोड की सभी कालोनियां, आरके नगर, शिव नगर, बोरखेड़ा जोन, बारां रोड, नया नोहर1जोन, चंद्रेसल जोन, रोटेदा,रायपुर जोन क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। शाम के समय कम दबाव से पानी की सप्लाई होगी। अगले दिन पहले की तरह सामान्य तौर पर पानी की सप्लाई होगी। उपभोक्ताओं से अपील है शुक्रवार सुबह की सप्लाई के समय ही जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करें।


