कोटा के ट्रैक्टर के नीचे आधे घंटे दबा रहा ड्राइवर:जेसीबी की सहायता से निकाला, बाइक सवार को बचाने में पलटी से भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली

कोटा के कनवास थाना क्षेत्र में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। करीब आधे घंटे तक ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। लोगों ने मदद करने की कोशिश की। लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सकें। बाद के पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटवाकर ड्राइवर को बाहर निकाला। और इलाज के लिए कनवास अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे कोटा रैफर किया। घटना सुबह 7:30 बजे के आसपास कनवास दरा रोड पर मोरुखुर्द में डोब के बालाजी के पास की है। ट्रैक्टर ड्राइवर सुरेश भील इटावा का निवासी है। जो खानपुर से भूसा भरकर गोयल फैक्ट्री जा रहा था। बताया जा रहा है की बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सुरेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने के बाद सुरेश मदद के लिए चिल्लाता रहा। जिंदगी ओर मौत के बीच संघर्ष करता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी आवाज सुनी ओर मदद को दौड़े। लोगों ने पत्थर के सपोर्ट लगाए। ड्राइवर के कमर के नीचे वाले हिस्से में चोट लगी है। कनवास थाना SHO अनूप सिंह ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर को हटवाया और ड्राइवर को इलाज के लिए तुरंत कनवास CHC पहुंचाया। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *