कोटा के तनावग्रस्त इलाकों में पुलिस-RAF का फ्लैग मार्च:संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी

कोटा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था के उद्देश्य से पुलिस और द्रुत कार्य बल (RAF) ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- 83वीं बटालियन द्रुत कार्य बल (RAF) जयपुर कंपनी के कोटा प्रवास के दौरान परिचय अभ्यास के तहत सोमवार को यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली, मकबरा और कैथुनीपोल के मिश्रित आबादी वाले, साम्प्रदायिक रूप से तनावग्रस्त और संवेदनशील इलाकों में निकाला गया। डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में प्रो. आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव, थाना कोतवाली, मकबरा और कैथुनीपोल के अधिकारियों व जवानों और RAF के जवानों के साथ संयुक्त रूप से मार्च किया गया। यहां निकाला मार्च थाना कोतवाली क्षेत्र में मेगजीन स्कूल, कोर्ट के ऊपर, छोगा की बावड़ी, प्रताप चौक, कोलीपाड़ा सहित कई इलाकों में निकाला गया। थाना मकबरा क्षेत्र में विजय मार्केट, घण्टाघर, हुसैनी चौक, जामा मस्जिद, हाथीठान व पाटनपोल क्षेत्र में तथा थाना कैथुनीपोल क्षेत्र में सिंहद्वार, फर्नीचर मार्केट, श्रीपुरा चौराहा और जेपी सर्किल में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई और संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए संबंधित थानों पर भिजवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *