कोटा के बॉक्सर देवेंद्र सिंह ने जीता गोल्ड:अंडर-22 स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिला, फाइनल में पाली के लक्ष्मीनारायण को हराया

कोटा के इंडियन बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी देवेंद्र सिंह ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम राजस्थान अंडर-22 स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर तक झुंझुनूं में आयोजित हुई। 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए देवेंद्र ने सेमीफाइनल में अलवर के विनय सिंह को पराजित किया और फाइनल में पाली के लक्ष्मीनारायण को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोच महावीर सिंह हाड़ा ने बताया कि देवेंद्र इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता, चंडीगढ़ में कांस्य पदक, ऑल इंडिया इंटर साई बॉक्सिंग रोहतक में स्वर्ण पदक और बॉक्सिंग फेडरेशन तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित आरईसी नेशनल टैलेंट हंट में भी स्वर्ण पदक जीता है। देवेंद्र की इस सफलता पर कोटा में खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा महामंत्री रीतेश चित्तौड़ा, जिला खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह समेत कई लोगों ने देवेंद्र और उनके कोच महावीर सिंह हाड़ा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *