कोटा जिले के बपावर थाना अधिकारी लाइन हाजिर:मोटी रकम लेकर तस्करों को छोड़ने का आरोप, 2 क्विंटल डोडा-चूरा किया था बरामद

कोटा ग्रामीण पुलिस में एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बपावर थाना अधिकारी ईश्वर सिंह पर डोडा-चूरा तस्करों से मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ने के आरोप लगे हैं। मामला उजागर होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पहले ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई की। उस समय करीब 200 किलो डोडा-चूरा बरामद किया था। इस मामले में पंजाब के बसगरूर निवासी अकवाल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार बताए गए। एसपी ने किया लाइन हाजिर बाद में एसपी कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर को सूचना मिली कि थाना अधिकारी ने भारी रकम लेकर बाकी आरोपियों को छोड़ दिया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुजीत शंकर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना अधिकारी ईश्वर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। डीएसपी सोमवार तक देंगे रिपोर्ट मामले की जांच सांगोद डीएसपी को सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से की जाएगी और सोमवार तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर सिंह को महज डेढ़ महीने पहले ही बपावर थाने में नियुक्त किया गया था। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *