कोटा थर्मल प्लांट से लोहा चोरी:ड्राइवर सहित 3 पर FIR; ठेका श्रमिक अध्यक्ष बोले- लंबे समय से मिलीभगत से चल रहा खेल

कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। स्क्रब यार्ड से 100 से 120 किलो लोहा चोरी हुआ है। प्लांट की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने चेक पोस्ट पर गाड़ी को रुकवाया था। तब गाड़ी में लोहा मिला था। इसके बाद कुन्हाड़ी में ड्राइवर सहित 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। मामला 14 सितंबर का है। ड्राइवर ने मिलीभगत कर चोरी की
कुन्हाड़ी थाना सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सीआईएसएफ की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। FIR के अनुसार- गाड़ी ड्राइवर अनिल सोनी पवनपुत्र इंटरप्राइजेज में काम करता है। 14 सितंबर की सुबह थर्मल प्लांट के मेन गेट से बाहर निकलते समय तेज स्पीड से गाड़ी चला रहा था। सीआईएसएफ के जवान ने पीछा कर चेक पोस्ट पर गाड़ी को रुकवाया। तेज स्पीड से गाड़ी चलाने का कारण पूछने पर ड्राइवर घबरा गया। ड्राइवर का प्लांट का पास बना हुआ था। गाड़ी की तलाशी में स्क्रैप लोहा भरा मिला। पूछताछ में ड्राइवर अनिल सोनी ने प्लांट के अंदर से जंगल से स्क्रब लोहा उठाना बताया। सामान चोरी में सत्यप्रकाश और दीपक कुमार की ओर से मदद करना कबूला। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
राजस्थान विद्युत उत्पादन मजदूर संघ कोटा थर्मल इकाई अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा- ठेका श्रमिक कभी आवाज उठाता है तो उसे भी नौकरी से निकालने, जान से मारने जैसी धमकियां देकर शांत कर दिया जाता है। मैं पिछले 2 सालों से लगातार पत्र लिखकर इस बारे में बताता रहा हूं लेकिन कोई जांच और सुनवाई नहीं हुई। ये सारा खेल मिली भगत से चल रहा है। सही से जांच हुई तो बड़ा खुलासा होगा। कोटा थर्मल चीफ इंजीनियर ने वीसी में होने के हवाले देते हुए बात नहीं की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरी का खेल मिलीभगत से चल रहा था। सीआईएसएफ भी दो जवानों के खिलाफ विभागीय जांच कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *