कोटा में आज भी नहीं हुए सूर्य के दर्शन:तापमान में गिरावट, बारिश का अलर्ट, कुछ दिन रहेगी धुंध

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सो में बारिश का दौर शुरू हुआ है। जिसके चलते हैं टेंपरेचर में गिरावट आई है। मौसम में बदलाव का असर कोटा में भी देखने को मिला है। कोटा में अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरा है। कोटा में लगातार चार दिनों से बादल छाए हुए हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ठंडी हवा चलने का भी दौर जारी है। सुबह मिनिमम विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई। सुबह 9 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पिछले तीनो दिनों में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे आकर 21.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुच गया। वही न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 14.3 डिग्री सेल्सियस पहुच गया। तीन दिनों से तापमान में हुए बदलाव के बाद सर्दी का असर देखा जा सकता है। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर गुजर रहे वाहन भी अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर गुजर रहे हैं। बादल होने की वजह से सूर्य देव भी पूरी तरह से नहीं निकल पा रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *