कोटा शहर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। साथ ही गलन और ठिठुरन बढ़ गई। वही विजिबिलिटी भी कम हुई। आज फिर से आसमान में बादल छाए हुए हैं। शीत लहर का दौर जारी है। शहर में कोहरा बना हुआ है। 11 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हाईवे पर कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है चालक अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर हाईवे से गुजर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की अपेक्षा तापमान कम है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कंबल ओढ़ कर ही घर से बाहर निकल रहे हैं ग्रामीण वासी।


