कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से बिजली लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन से पांच घंटे की बिजली की कटौती की जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक: महावीर नगर आईएसटी, विश्वकर्मा नगर, एमपीबी कॉलोनी मकान नंबर 6 से 29 तक के इलाकों की 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक: शक्ति नगर और आसपास का क्षेत्र, सिंधी कॉलोनी गोशाला और फायर कॉलोनी, पुलिस नियंत्रण कक्ष और आसपास का क्षेत्र, किशोरपुरा थाना और क्वार्टर के इलाकों की 5:30 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक: भमभोला महादेव के पास, चंद्रघंटा, हाथी थान चंद्रघंटा, चश्मे की बावड़ी, गौरी होटल की गली घंटाघर की 6 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11:00 से शाम 4 बजे तक: साजीदेहड़ा इलाके की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक: दादाबाड़ी 1 और 2 सेक्टर के इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।


