कोटा में आसमान साफ धूप खिली:रात का पारा 2 डिग्री गिरा, गलन बरकरार, फिर बदलेगा मौसम

कोटा में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में रात का तापमान 2 डिग्री गिरा हैं। जिसके चलते गलन बरकरार है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 18 जनवरी तक मौसम साफ रहने और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई हैं। अधिकतम पारा बढ़ने से दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति खत्म हो गई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे तक शहर सहित ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। फिर आसमान साफ हुआ और धूप खिली। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। गुरुवार को भी आसमान साफ रहा दिन में धूप निकली। अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीते छह दिन से अधिकतम पारा 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है। जबकि 4 दिन से न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। धूप निकलने व पारा बढ़ने से दिन में सर्दी का असर कम रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *