कोटा में करंट लगने से युवक की मौत:भाई के साथ कबूतर जाली का नाप लेने गया था,फीता हाथ से छूटकर नंगे तार पर गिरा

कोटा के एक मकान में कबूतर जाली लगाने के लिए नाप लेते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। अचेत हालात में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। घटना सुबह 11 बजे के आसपास दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के तीन बत्ती इलाके की है। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर युवक को मृत घोषित किया। युवक सोनू शाक्यवाल (26) निवासी श्रीनाथपुरम अपने बड़े भाई मनोज के साथ काम पर गया था। बड़े भाई मनोज ने बताया कि वो फेब्रिकेशन का काम करते हैं। वह छोटे भाई सोनू के साथ साइट देखने तीन बत्ती इलाके में गया था। उन्हें वहां एक मकान में कबूतर जाली लगानी थी। छोटा भाई सोनू दूसरे फ्लोर पर जाकर नाप ले रहा था और मै नीचे मकान मालिक से बात कर रहा था। उसी दौरान बालकनी के सामने निकल रहे तार की चपेट में आ गया और वो बेहोश हो गया। हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। सोनू के दो बच्चे (5 व 3 साल) है। सोनू की मौत से परिवार सदमें में है। मां व उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। जिस मकान में कबूतर जाली लगानी थी उसके मालिक निहित ने बताया कि दोनों भाई सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बात करने आए थे। छोटा भाई जाली का नाम लेने ऊपर चला गया। बड़ा भाई मनोज नीचे मुझसे बात कर रहा था। मकान के सामने से बिजली (KEDL) के नंगे तार गुजर रहे हैं। उसे सावधानी से काम करने के लिए बोला था। नाप लेते समय अचानक से सोनू के हाथ से फीता छटक गया और तार के टच हो गया। सोनू को करंट लगा और वो गिर गया। उसे मौके पर सीपीआर दिया। फिर ऑटो से हॉस्पिटल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। दादाबाड़ी थाना SI रमेश चंद ने बताया कि सोनू अपने भाई के साथ साइट पर काम के लिए गया था। काम करते समय बिजली का करंट लग गया। हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *