कोटा में कश्मीर के 5 संदिग्ध हिरासत में लिए गए:बोले- बारामूला में मदरसा बनाने के लिए चंदा ले रहे थे; आर्मी इंटेलिजेंस-सीआईडी जांच में जुटी

कोटा में सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार सुबह 8 बजे कश्मीर के रहने वाले 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों बारामूला के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बारामूला में मदरसा निर्माण के लिए कोटा की मुस्लिम बस्तियों से चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इससे पहले मकबरा थाना क्षेत्र से भी 2 कश्मीरी युवकों को डिटेन किया गया था। भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया- पिछले 4 दिनों में 2 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 संदिग्धों को डिटेन किया गया है। भीमगंज मंडी इलाके से पकड़े गए तीनों व्यक्ति बारामूला के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि 3 दिन पहले मकबरा थाना इलाके से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। चंदा इकट्ठा कर रहे थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिटेन किए गए लोग कोटा की मुस्लिम बस्तियों में बारामुला में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा इकट्ठा करने की बात कह रहे थे। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उनके दावों की सत्यता की जांच कर रही है। सभी संदिग्ध पुलिस हिरासत में
फिलहाल सभी संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे जुड़े दस्तावेजों, संपर्कों और गतिविधियों की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें 5 हजार में पाकिस्तान भेज रहा था सेना की खुफिया जानकारी:जैसलमेर का युवक 19 महीने से कर रहा था जासूसी, मोबाइल में मिली चैट जैसलमेर से पकड़े पाकिस्तानी जासूस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मोबाइल में ISI हैंडलर्स से चैट-सबूत मिले है। पिछले डेढ़ साल से गुप्त सूचनाएं भेजने पर टास्क के अकोडिंग उसे 5-10 हजार रुपए का पेमेंट किया जाता था। इंटेलिजेंस टीम की पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *