कोटा में कोहरा छाया, विजिबिलिटी 150 मीटर:3 डिग्री पारा गिरा, मौसम विभाग का शीतलहर का अलर्ट

कोटा में आज कोहरे छाया है। रात का पारा तीन डिग्री तक गिरा है। जिससे ठंड ओर गलन बढ़ गई है। सुबह 7 बजे करीब कोटा झालावाड़ एनएच पर 52 पर कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 100 से 150 मीटर के आसपास रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग ने कोटा संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 31 जनवरी से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते से कोटा संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। कही कही हल्की की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस सिस्टम का असर 2 फरवरी तक रहेगा। कोटा में लगातार तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सुब कोहरा देखने को मिला। मौसम में ठंडक घुली रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2.डिग्री से घटकर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम में हो रहे बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *