कोटा में खाकी पर लगा दाग:प्राइवेट व्यक्तियों के साथ मिलकर लूट की, पुलिसकर्मी समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज

कोटा में एक बार फिर खाकी पर दाग लगने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी ने प्राइवेट व्यक्तियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। परिवादी ने जब इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दी, तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिसकर्मी मनीष यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया की परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने खाकी ड्रेस पहने व्यक्ति पर आरोप लगाया है। इसमें कुल 6 लोग शामिल है। अभी FIR ही दर्ज हुई है। FIR में नामजद लोग है। उनमें दो को डिटेन किया है। अभी हम पहचान परेड करवाएंगे। उसके बाद सस्पेंड ही नहीं, गिरफ्तार भी करेंगे। एसपीने बताया की परिवादी ने दी शिकायत में बताया की उससे बैग छिना है। बैग में गहने व पैसे थे। ओर एक पैकेट था। पैकेट में क्या था, वो परिवादी को पता नहीं। इस मामले में जांच हो रही है। जांच के बाद सब सामने आ जाएगा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला नशे की खेप जब्त करने से जुडा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ये साफ नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पुलिस कर्मी मनीष यादव को मुखबिर के जरिए नशे की तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिसकर्मी ने प्राइवेट व्यक्तियों को पैसे का लालच देकर अपने साथ लिया। पुलिसकर्मी ने प्राइवेट व्यक्तियों के साथ लेकर राठौड़ी तरीके से कार्रवाई की। नशे का सामान जब्त कर लिया। संबंधित को छोड़ दिया। जप्ती को पुलिस रिकॉर्ड में नहीं दिखाकर अपने स्तर से खुर्द बुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में प्राइवेट व्यक्ति की कार को यूज लिया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने के बाद संबंधित व्यक्ति को फ्रॉड होने का एहसास हुआ तो उसने एसपी ऑफिस में जाकर अपहरण व लूट की शिकायत की। जिसके बाद सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने जांच के निर्देश दिए। पूरे मामले की जांच डीएसपी सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *