कोटा में गवर्नमेंट कॉलेज में सदबुद्धि यज्ञ:सरकारी हॉस्टल में फिर से प्रवेश देने की मांग, बोले स्टूडेंट से दुर्व्यव्हार बंद हो

कोटा में गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में संचालित रघुनाथ व जुबली हॉस्टल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हॉस्टल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने और बिजली कनेक्शन बहाल करने की मांग को लेकर आज दूसरे दिन भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरि प्रकाश मीणा की अगुवाई में छात्रों ने कालेज परिसर में सदबुद्धि यज्ञ किया। कॉलेज प्राचार्य व शिक्षा मंत्री को सदबुद्धि की कामना करते हुए हवन में आहुतियां दी। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरिप्रकाश मीणा का कहना है कि जुबली व रघुनाथ हॉस्टल का संचालन राजकीय महाविद्यालय द्वारा किया जाता है। कुछ समय से कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा हॉस्टल में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। बिजली के बिल का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। हॉस्टल को बंद करने की तैयारी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से आकर कोटा में पढ़ने वाले छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले स्टूडेंट्स कहा रहेंगे। स्टूडेंट से दुर्व्यव्हार बंद हो। शुक्रवार को भी छात्रों ने प्रदर्शन किया था। प्राचार्य की शव यात्रा निकाल दो छात्रों ने मुंडन करवाया। उसके बावजूद हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा। ये है मामला दरअसल 30 जनवरी को जयपुर आयुक्तालय ने पत्र भेज कर हॉस्टल में अनाधिकृत रूप से रहने वालों से खाली कराने का आदेश दिया था। इस संबंध में जिला कलेक्टर को पाबंद किया। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया कि राजकीय कला महाविद्यालय में संचालित जुबली और रघुनाथ हॉस्टल में नियमित विद्यार्थियों को आखरी बार 2020-21 में प्रवेश दिया गया था। इसके बाद हॉस्टल में महाविद्यालय के पूर्व छात्र और बाहरी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से हो गए। महाविद्यालय प्रशासन के लगातार प्रयासों के बावजूद कमरा खाली नहीं कराए गए। पत्र में अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों से हॉस्टल खाली कराने की कार्रवाई का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *