कोटा में गवर्नमेंट हॉस्टल बंद करने पर विरोध:छात्रों ने कॉलेज के बाहर दिया धरना, दो ने मुंडन करवाया, प्राचार्य की शव यात्रा निकाली

कोटा में आर्ट्स कॉलेज की ओर से संचालित रघुनाथ और जुबली हॉस्टल को बंद करने पर छात्रों ने कड़ा विरोध जताया है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीप्रकाश मीणा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के मेन गेट के बाहर धरना दे दिया और जमकर नारेबाजी की। धरने में बैठे दो छात्रों ने मुंडन करवा लिया, फिर कलेक्ट्रेट तक कॉलेज प्राचार्य की शव यात्रा निकाल जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। सूचना पर पुलिस व कॉलेज प्राचार्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से समझाइश की।
स्टूडेंट्स को होगी परेशानी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरिप्रकाश मीणा का कहना है कि जुबली व रघुनाथ हॉस्टल का संचालन राजकीय महाविद्यालय द्वारा किया जाता है। कुछ समय से कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। हॉस्टल में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। बिजली के बिल का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। हॉस्टल को बंद करने की तैयारी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से आकर कोटा में पढ़ने वाले छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले स्टूडेंट्स कहां रहेंगे। मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी आज सभी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य की शव यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्टर को ज्ञापन देकर हॉस्टल में छात्रों को प्रवेश दिलाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। आर्ट्स कॉलेज प्राचार्य प्रो.रोशन भारती का कहना है ये कार्रवाई जयपुर आयुक्तालय व जिला कलेक्टर के बीच की है। इसमें कॉलेज प्रशासन का कोई लेना देना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *