कोटा में गवर्नमेंट हॉस्टल बंद करने पर विरोध:छात्रों ने कॉलेज के बाहर धरना दिया, 2 ने मुंडन करवाया, शव यात्रा निकाली, बोले, ग्रामीण स्टूडेंट्स कहा रहेंगे

कोटा में आर्ट्स कॉलेज द्वारा संचालित रघुनाथ व जुबली हॉस्टल को बंद करने पर छात्रों ने विरोध जताया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीप्रकाश मीणा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज को बंद करवाया। फिर मेन गेट के बाहर धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी। सूचना पर पुलिस व कॉलेज प्राचार्य मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। उसी दौरान 2 छात्रों ने मुंडन करवाया। फिर कलेक्टर तक प्राचार्य की शव यात्रा निकाली। जिला प्रशासन को ज्ञापन देखकर समस्या समाधान की मांग की। बता दें 30 जनवरी को जयपुर आयुक्तालय ने पत्र भेज कर हॉस्टल में अनाधिकृत रूप से रहने वालों से खाली कराने का आदेश दिया था। इस संबंध में जिला कलेक्टर को पाबंद किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरिप्रकाश मीणा का कहना है कि जुबली व रघुनाथ हॉस्टल का संचालन राजकीय महाविद्यालय द्वारा किया जाता है। कुछ समय से कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। हॉस्टल में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। बिजली के बिल का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। हॉस्टल को बंद करने की तैयारी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से आकर कोटा में पढ़ने वाले छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले स्टूडेंट्स कहा रहेंगे। आज सभी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य की शव यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्टर को ज्ञापन देकर हॉस्टल में छात्रों को प्रवेश दिलाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। आर्ट्स कॉलेज प्राचार्य प्रो.रोशन भारती का कहना है ये कार्रवाई जयपुर आयुक्तालय व जिला कलेक्टर के बीच की है। इसमें कॉलेज प्रशासन का कोई लेना देना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *