कोटा में चलते डंपर में अचानक लगी आग, VIDEO:हाईवे पर उठा धुएं का गुबार, पीछे के 8 टायर जले, बाल-बाल बचा ड्राइवर

कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (NH 52) पर आज दोपहर एक डंपर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में कई फीट ऊंचा धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। डंपर में लगी आग के कारण एक तरफ का यातायात पूरी तरह से रुक गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही निगम की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से डंपर के पीछे के आठ टायर पूरी तरह से जल गए। यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे कोटा-झालावाड़ हाईवे पर रेत्या चौकी के पास हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई
रानपुर थाना के कॉन्स्टेबल विश्लेंद्र ने बताया कि डंपर बारां से झालावाड़ की ओर जा रहा था, तभी जगपुरा के पास डंपर के टायर में आग लग गई। ड्राइवर को जैसे ही टायर में आग लगने का पता चला, उसने सावधानीपूर्वक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और नीचे उतर गया। देखते ही देखते गाड़ी के टायरों में आग बढ़ गई और पीछे के आठ टायर जल गए। घटना के दौरान एक तरफ का यातायात थोड़ी देर के लिए रुका था, लेकिन निगम की दमकल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि डंपर खाली था। फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *