कोटा में ठेकेदार की साइलेंट अटैक से मौत, VIDEO:शॉल ओढ़कर छत पर गया, चलते चलते अचानक से गिरा

कोटा में एक ठेकेदार की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। ठेकेदार किसी काम से घर की छत पर गया था। अचानक महज 5 सेकेंड में ही वह गश खाकर गिर गया। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक छत पर टहलता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ ही देर बाद गिर जाता है। परिवार को काफी देर बाद चला। यह घटना गुरुवार शाम 6 बजे हरिओम नगर, बालाजी हॉस्पिटल के पीछे हुई। परिवार का कहना है कि सर्दी के कारण साइलेंट अटैक आया हो सकता है। हालांकि, असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शुक्रवार को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। अब देखिए, घटना से जुड़ी 2 PHOTOS.. छत पर चलते-चलते अचानक गिरे
श्याम बिहारी सुमन (37) के भतीजे सावन ने बताया कि उनके चाचा श्याम बिहारी आरसीसी का ठेका लेकर काम करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और 6 माह का एक बेटा है। श्याम बिहारी कुल छह भाई हैं, जिनमें से पांच भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता है। 8 जनवरी को श्याम बिहारी काम से घर लौटे थे। शाम करीब 6 बजे शॉल ओढ़कर पहली मंजिल पर किसी काम से गए थे और छत पर चलते-चलते अचानक गिर गए। उस समय किसी को भी इस घटना का पता नहीं चला। छत पर कोई गिरा हुआ दिखा
सावन ने आगे बताया कि पहली मंजिल पर उनके बड़े भाई महेंद्र रहते हैं। उनसे मिलने कोई आया हुआ था। जब वह थूकने के लिए बाहर निकले, तो उन्होंने छत पर किसी को पड़ा हुआ देखा और महेंद्र को इस बारे में बताया। तब जाकर घटना का पता लगा। श्याम बिहारी को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। श्याम बिहारी को पहले कोई बीमारी नहीं थी
सावन ने बताया कि हॉस्पिटल जाते ही डॉक्टर ने ईसीजी करवाई और उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम बिहारी को पहले कोई बीमारी नहीं थी। संभवतया सर्दी के कारण उनकी साइलेंट अटैक से मौत हुई है। उनकी मौत की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें वह मात्र 5 सेकेंड में ही चलते-चलते मुंह के बल गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। सर्दी के कारण हार्ट अटैक आया हो
महावीर नगर थाना हेड कॉन्स्टेबल शाबिर हुसैन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे श्याम बिहारी छत पर जा रहे थे, तभी चलते-चलते गिर गए। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लाए थे, जहां उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि श्याम बिहारी ओढ़ना ओढ़कर गए थे। हो सकता है कि सर्दी के कारण हार्ट अटैक आया हो। असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *