राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सो में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा में मौसम में बदलाव का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान में 9 डिग्री गिरावट दर्ज की है। अधिकतम तापमान 27.2 से गिर कर 18.7 पर पहुच गया। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है।विजिबिलिटी 800 से घट कर 500 मीटर दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट आज भी जारी किया है। आज भी बादल छाए हुए है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरा होने से सड़कों पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार भी धीरे हो गयी है। लोग अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर गुजर रहे हैं। शुक्रवार को ठंडी हवाओं के साथ पहली मावठ की बारिश हुई। जिसके बाद शनिवार सुबह से कोहरा छाया रहा। सुबह से शाम तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मावठ होने से गलन बढ़ गई। शुक्रवार की शाम शहर ओर ग्रामीण इलाको में तेज बारिश चलती रही जो फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई जिस वजह से फसलों को भी नुकसान हुआ है। शुक्रवार रात से शनिवार रात 19.1 एम एम बारिश हुई। पिछले 4 दिन का अधिकतम न्यूनतम तापमान


