राजसमंद में आसमान हुआ साफ:बादलों के छटने व कोहरा नही होने से विजिबिलिटी हुई क्लियर, धूप निकली न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 7 डिग्री पर पहुंचा

राजसमंद में आज आसमान पूरी तरह से साफ हो गया व सुबह के समय कोहरे से भी निजात मिली। बादलों के छट जाने व कोहरा नही होने के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी क्लीयर हुई जिससे वाहन चालकों को राहत मिली। आसमान के साफ होने से धूप निकली जिससे ठिठुरन से राहत मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान के कम होने के बावजूद धूप निकलने से सर्दी का ज्यादा एहसास नही हुआ। साथ ही ठिठुरन से राहत भी मिली। कल जहा 11 बजे तक नौ चोकी पाल पर कोहरा देखा गया वही आज सुबह यहॉ कोहरा नही होने से झील साफ दिखाई दी। कोहरे के कारण शनिवार रात्रि को कुंवारिया थाना सर्कल में सड़क हादसा भी हुआ था। जिसमें विजिबिलिटी कम होने से कार डिवाइडर पर चढ गई थी। आज हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा से घटकर 7 किलोमीटर प्रतिघंटा से दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *