कोटा में दिन दहाड़े चोरी, VIDEO:दुकान के काउंटर पर रखा रजिस्टर का बंडल ले उड़ा बदमाश

शहर में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही है। ताजा मामला महावीर नगर थाना क्षेत्र में सामन आया है। अज्ञात बदमाश दिन दहाड़े स्टेशनरी की दुकान से काउंटर पर रखा रजिस्टर का बंडल उठाकर फरार हो गया।चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दी है। फरियादी विनेश ने बताया कि महावीर नगर सेंकड इलाके में उनकी स्टेशनरी की शॉप है। शुक्रवार को वो दुकान के अंदर बैठे हुए थे। काउंटर पर रजिस्टर के कई बंडल रखे हुए थे। दोपहर 2 बजे करीब एक बदमाश काउंटर के सामने रैकी करता रहा। जैसे में दुकान के अंदर काम में व्यस्त हुआ। बदमाश ने नजर चुराकर काउंटर पर रखा रजिस्टर का बंडल उठा लिया। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। जो बाइक पर थे। तीनों बदमाश चंद सेकंड में ही फरार हो गए। 2-3 मिनट बाद पड़ोसी युवक ने बंडल ले जाने के बारें में बताया। बाहर आकर देखा तो रजिस्टर का एक बंडल गायब था। बंडल में महंगे वाले 10-12 रजिस्टर थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो बदमाश 7 से 10 सेकंड में चोरी करके जाता हुआ दिखाई दिया। चोरी की शिकायत महावीर नगर थाने में दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *