कोटा में दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर शव मिला:वोटर आईडी से पहचान, सिर पर चोट व शरीर पर रगड़ के निशान

कोटा में दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले वोटरआईडी कार्ड में व्यक्ति का एड्रेस अयानी गांव थाना अयाना होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव शिनाख्तगी के लिए अयाना थाने में सूचना दी। डेड बॉडी को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। फिलहाल ये साफ नहीं हुआ की व्यक्ति ट्रेन से गिरा या अन्य कारण से मौत हुई। उद्योग नगर थाना ASI गिर्राज प्रसाद ने बताया की सुबह साढ़े 9 बजे करीब संजय नगर फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास डेड बॉडी पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो ट्रैक से कुछ दुरी पर एक व्यक्ति मुंह के बल गिरा हुआ था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। खून निकला हुआ था। शरीर में रगड़ के निशान भी थे। कपड़ो की तलाशी में उसके पास से वोटर आईडी कार्ड मिला। जिसमें राजेंद्र कुमार (50) निवासी बैरवा बस्ती, अयानी गांव थाना अयाना का एड्रेस लिखा था। जिसपर शिनाख्तगी के लिए अयाना थाने को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच से लग रहा है व्यक्ति ट्रेन से गिरा है, उसके शरीर पर रगड़ के निशान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *