कोटा में नए साल में मौसम में बदलाव हुआ है। 24 घंटे में अधिकतम पारा 3 डिग्री तक गिरा। इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम पारा 10 से 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तापमान में उतार चढ़ाव से शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। शहर में कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 से 300 मीटर के आसपास रही। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने 4 जनवरी से ही प्रदेश में सर्द हवाओं के चलने व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। इससे सुबह व शाम के सर्दी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूमतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने ठिठुरन को ओर बढ़ा दिया। जिसके चलते सुबह और शाम के वक्त लोग घरों में दो दुबकने को मजबूर है। दिनभर बादल छाए रहे। ठंडक और गलन का असर हर कहीं महसूस हो रहा है। बीते 5 दिन ये रहा तापमान


