रेलवे हॉस्पिटल के पास गुजर रही नहर में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नहर से बाहर निकाला। पहचान सम्बंधी दस्तावेज नहीं मिलने मृतक की शिनाख्त नही हो सकी। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। रेलवे कॉलोनी थाना हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे करीब नहर में डेड बॉडी होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर उसको बाहर निकलवाया।आसपास के लोगों से शव के बारें में पूछताछ की। मृतक के बारें में कोई जानकारी नहीं मिली। हुलिए से मृतक की उम्र 40 साल के करीब लग रही है। बॉडी फूली हुई थी, आंखे निकली हुई थी। संभवतया दो से तीन दिन पुराना शव है। इसके हाथ में विजय नाम गुदा हुआ है। उसके पास पहचान सम्बंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। अज्ञात शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। आसपास के थानों को सूचना भेजी है। गुमशुदा व्यक्तियों के बारें में जानकारी मांगी है। परिजनों का पता लगने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


