कोटा में नाबालिग को किडनैप कर गैंगरेप:सहेली के भाई ने दोस्तों के साथ की दरिंदगी, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोटा में 14 साल की नाबालिग का उसकी सहेली के भाई ने घर छोड़ने के बहाने किडनैप कर लिया। गोदाम में 3 दिन तक न सिर्फ बंधक बनाकर रखा, बल्कि दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप भी किया। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरिंदगी के समय जब आरोपियों को पता चला कि नाबालिग की मां और पुलिस उन्हें ढूंढ़ रही है तो वो उसे उसकी सहेली के घर छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग परिजनों को बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और वह डॉक्टर्स की निगरानी में है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की उम्र जांच रही है कि वे भी नाबालिग हैं अथवा बालिग। पुलिस अभी मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। 5 पॉइंट में समझिए पूरी घटना… 1. पढ़ने-खेलने के लिए अपने घर बुलाया
कोटा में रहने वाली 14-15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। परिवार की शिकायत के मुताबिक, 2 अप्रैल को मां को किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ा, तो उन्होंने बेटी को दादा-दादी के पास छोड़ दिया। अगले दिन यानी 3 अप्रैल को नाबालिग की सहेली का फोन आया और उसने दोपहर में पढ़ने-खेलने के लिए अपने घर बुलाया। 2. घर छोड़ने के बहाने अपहरण और बंधक
परिवार ने बताया कि दिनभर खेलने के बाद शाम को सहेली ने अपने भाई से कहा कि वह उसकी सहेली को घर छोड़ आए। भाई ने इस मौके का फायदा उठाया और नाबालिग को उसके घर छोड़ने के बजाय अपने दोस्तों के पास ले गया। आरोपियों ने 3 अप्रैल की रात को सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे बंधक बना लिया। 4, 5 और 6 अप्रैल तक नाबालिग को एक गोदाम और अन्य जगहों पर रखा गया, जहां अलग-अलग आरोपियों ने कई बार उसका शोषण किया। 3. पुलिस दबाव में आरोपी हुए फरार
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जब सहेली के भाई और उसके दोस्तों की तलाश शुरू की और उनके घरों पर दबिश दी, तो आरोपी घबरा गए। उन्होंने नाबालिग को वहीं छोड़ दिया, जहां से अपहरण किया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से पूरा घटनाक्रम जाना और POCSO एक्ट में केस दर्ज किया। 4. सहेली के भाई लापता होना बना सुराग
परिवार ने बताया कि 6 अप्रैल को नाबालिग की मां कोटा लौटीं। बेटी को न देखकर पहले खुद तलाश किया और फिर पुलिस में शिकायत की। 2 थानों की पुलिस ने मिलकर 6-10 घंटे तक तलाश की। मां ने सहेली के बारे में बताया तो पुलिस उसके घर पहुंची। सहेली ने बताया कि उसके भाई को घर छोड़ने को कहा था। भाई के गायब मिलने पर पुलिस को शक हुआ। 5. पुलिस ने दर्ज किया POCSO केस, जल्द होगी गिरफ्तारी
डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया- पहली प्राथमिकता पीड़िता की देखभाल थी। उसका मेडिकल कराया गया है और वह स्वस्थ है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की उम्र की जांच उन्हें हिरासत में लेने के बाद की जाएगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *