कोटा में नाबालिग से रेप:7 साल की मासूम बेर खाने के बहाने ले गया, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज

जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में 7 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामना आया है। परिजनों की शिकायत पर ग्रामीण पुलिस ने 6 जनवरी को मामला दर्ज किया है। पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाया है। मामले की जांच डीएसपी कर रहे है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके दो बेटियां है। बड़ी बेटी 7 साल की है। कक्षा 1 में पढ़ती है। 20 दिसंबर को बड़ी बेटी छोटी बेटी के साथ घर से गली में दूध लेने दुकान पर गई थी वहां पड़ोस में रहने वाला 16 साल का लड़का उन्हें मिला। जो दोनों बेटियों को बेर तोड़ने का लालच देकर अपने साथ ले गया। साथ ले जाकर बड़ी बेटी से रेप किया। दोनों बेटियां रोती हुई घर पहुंची। मां के पूछने पर बड़ी बेटी ने सारी बात बता दी। काम से लौटकर घर पहुंचा। फिर बेटी को हॉस्पिटल दिखाने गया। 24 दिसंबर को इसकी शिकायत थाने में दी थी। 7 जनवरी मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल करवाया है। थाने के सीआई ने बताया कि दोनों परिवारों में झगड़ा का मामला चल रहा है। परिजनों ने 10 दिन बाद रेप की शिक़ायत दी। जिसपर को मामला दर्ज किया है। मंगलवार को नाबालिग का मेडिकल करवाया है। मामले की जांच डीएसपी कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *