कोटा में पत्नी, सास और रिश्तेदार पर चाकू से हमला:युवक की मौत, पत्नी पर अफेयर का था शक, आरोपी पति को पकड़ा

कोटा में एक युवक ने पत्नी से अफेयर के शक में रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी और सास पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घायल पत्नी और सास का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आरोपी को शक था कि पत्नी का उसकी मौसी के पोते से अफेयर है। पति को पत्नी की मौसी के पोते का घर पर आना पसंद नहीं था। घटना बोरखेड़ा थाना इलाके की शनिवार सुबह 8:30 बजे की है। सूचना पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASI करतार सिंह ने बताया- आरोपी चंद्रप्रकाश (33) ने पत्नी रेखा (30), सास रुक्मणी (62) और पत्नी की मौसी के पोते दीपक (32) पर चाकू से हमला किया। तीनों घायलों को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को डिटेन कर लिया है। दीपक का घर पर आना जाना पसंद नहीं था
घायल सास रुक्मणी ने बताया कि मेरी बेटी रेखा घर पर सो रही थी। तभी दामाद चंद्रप्रकाश गांव से लौटकर आया। आते ही रेखा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मेरी बहन का पोता दीपक मिलने आया था। चंद्रप्रकाश को दीपक का घर आना जाना पसंद नहीं था। शक के चलते उसने दीपक पर भी चाकू से हमला कर दिया। जब मैं बीच-बचाव करने आई तो दामाद ने मेरे हाथ पर भी चाकू मार दिया। रुक्मणी ने बताया कि हाल ही में मेरी आंखों का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए बेटी आई हुई थी। हम लाल बाई मंदिर की कॉलोनी में रहते हैं। दीपक सिर्फ मिलने आया था, लेकिन दामाद ने शक के चलते हमला कर दिया। दीपक सिम पोर्ट करने का काम करता था। वहीं, आरोपी चंद्रप्रकाश किसान है। पति दीपक को पत्नी का प्रेमी मानता था
बोरखेड़ा थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया- आरोपी चंद्रप्रकाश तालेड़ा स्थित अपने गांव से पत्नी से मिलने कोटा आया था। यहां उसने दीपक को देखा तो दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपी चंद्रप्रकाश दीपक को पत्नी का प्रेमी मानता था। इसको लेकर उसने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी चंद्रप्रकाश को डिटेन कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *