कोटा में पांच से साढ़े सात घंटे तक बिजली कटौती:डकनिया स्टेशन,कोटा दाल मिल रोड, भामाशाह मंडी रोड़, चंबल औद्योगिक क्षेत्र  इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक: रोड नंबर 1, स्टील यार्ड, बीएसएनएल ऑफिस, कोटा दाल मिल रोड, डकनिया स्टेशन रोड, प्रेम स्टोन, अनीता इंडस्ट्रीज के आसपास, कोटा हुंडई वर्कशॉप के आसपास, अंबेडकर नगर, ओम इटरनिटी, सगुन लक्सर, ओम इंपीरियल, गणपति डेवलपर्स, प्रेम स्टोन इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: रोड नंबर 6, अरिहंत ट्रांसपोर्ट के पीछे की गली, कोटा डीजल, अग्रवाल स्टोन एण्ड मार्बल, मंगल दाल मिल, बूंदी सिलिका, ट्रैक्टर जोन, भामाशाह मंडी रोड, रेलवे ओवर ब्रिज, गोल्डी वाटर, आरएमआईडीसी रोड नं. 6., भामाशाह मंडी के पास, सुंदर फ्लोर मिल क्षेत्र, जैन इलेक्ट्रोड के पास के इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक: चंबल औद्योगिक क्षेत्र, मल्टीमेटल के सामने, सुर-सागर 1, 2, 3, सुदर्शन शिल्प और स्वास्तिक ग्लास इंडस्ट्रीज इलाकों में 7:30 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से शाम 4:00 बजे तक: रोड नं. 7, रोड नं. 6, रूंग्ठा इंडस्ट्रीज, ट्रॉली मार्केट के पास, मजार के पास, गंभीर उद्योग के पास, बुरहानी वाली गली, भामाशाह मंडी क्षेत्र के सामने, प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के आसपास के इलाकों में 5 घंटे बिजली कटती रहेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *