कोटा में पुरानी रंजिश में मारपीट:सरिए और कुल्हाड़ी से हमला किया, 3 दिन पहले ही हुआ था झगड़ा

कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में बावड़ी खेड़ा गांव मैं पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर बाइक पर आए तीन युवकों ने सरिये ओर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक राकेश चारण (24) को कोटा के एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। राकेश चारण ने बताया कि 3 दिन पहले गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। आज सुबह बातचीत करने के लिए स्कूल के पास बुलाया। मैं भी अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए. जिनके पास सरिया कुल्हाड़ी थी। उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल अवस्था मे मेरे दोस्तों ने मुझे एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए यह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। मेरे सर में हाथ में पीठ में चोट आई है। रानपुर थाना इंचार्ज मांगे लाल यादव ने बताया कि राकेश की तीन दिन पहले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उसके बाद से ही थाने में राकेश को लगातार बुला रहे हैं। वह नहीं आ रहा आज झगड़ा हुआ इसकी सूचना नहीं है। अगर वो अस्पताल में भर्ती है तो थाने से कॉन्स्टेबल को बयान के लिए भेज देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *